संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के किसान और भारतीय किसान यूूनियन ने एसडीएम पांवटा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जिसमें उन्होंने किसानों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने की मांग की। इसके अलावा मांग की गई कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ किए वादे पूरे किए जाएं। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे प्रदेश के किसान और बागवान दिल्ली की सीमाओं में डटे किसानों का समर्थन करते हैं। किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नोटी, महासचिव गुरजीत सिंह नंबरदार, उपाध्यक्ष परमजीत नंबरदार और पांवटा ब्लॉक इकाई अध्यक्ष जसविंदर बिलिंग ने कहा कि वे किसानों के साथ हो रही ज्यादतियों का विरोध करते हैं। जरूरत पड़ने पर प्रदेश के किसान दिल्ली में लिए रवाना होंगे और किसान आंदोलन में भाग लेंगे।