फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मारे गए जवान की आज होगी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। उधमपुर में बीते मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए सेना के जवान हवलदार सुरेश कुमार ठाकुर का वीरवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। नाहन विकास खंड के कांडों कत्याड़ गांव के हवलदार सुरेश की पार्थिव देह बुधवार देर रात तक नाहन पहुंचेगी। जानकारी मिली है कि जवान की पार्थिव देह को रात को मेडिकल कॉलेज नाहन में रखा जाएगा। यहां से वीरवार सुबह उनके पैतृक गांव को जवान की पार्थिव देह रवाना होगी। इसके बाद राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी। बता दें कि बुधवार सुबह उधमपुर के सेना कार्यालय में शहीद को उनकी यूनिट की ओर से सैन्य सम्मान दिया गया। उसके बाद सेना की गाड़ी उधमपुर से सड़क मार्ग से शहीद की पार्थिव दे लेकर निकली। उधर, सैनिक वेलफेयर बोर्ड के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर दीपक धवन ने बताया कि सेना जवान सुरेश कुमार ठाकुर की पार्थिव देह सेना के वाहन में सड़क मार्ग से लाई जा रही है, जो बुधवार देर शाम तक नाहन पहुंचेगी। वीरवार सुबह शहीद की पार्थिव देह को उसके गांव कांडो-कत्याड़ ले जाया जाएगा। जहां पर राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें