फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पीपलीवाला गांव में 12 परिवार हुए कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पीपलीवाला में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान चला। इस दौरान पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने क्षेत्रवासियों से मिल कर समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस अवसर पर 12 परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक पांवटा साहिब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित, विकास और जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कांग्रेस में शामिल परिवारों का हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान मान सिंह, गोबिंद सिंह, सरोज देवी, ऊषा देवी, हेमराज चौधरी, कार्तिक चौधरी, नवीन, मनीष चौधरी, विनोद चौधरी, सुरजीत सिंह, जग्गो देवी एवं संध्या देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें