फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा की दुर्गा कॉलोनी में रिहायशी घरों में हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा की दुर्गा कॉलोनी में रिहायशी घरों में हुआ जलभराव
विज्ञापन

नायब तहसीलदार पांवटा साहिब ने किया कॉलोनी का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब की दुर्गा कॉलोनी में लगातार बारिश से
जलभराव समस्या शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नायब तहसीलदार फरीद मोहम्मद और पटवारी दर्शन सिंह ने कॉलोनी का निरीक्षण किया।
ब्लॉक कांग्रेस इकाई अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि वार्ड चार की दुुर्गा कॉलोनी और आसपास क्षेत्रों के रिहायशी मकानों में जलभराव के चलते भारी नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार फरीद मोहम्मद और पटवारी दर्शन सिंह के साथ मौके का निरीक्षण करवाया गया। एनएच 707 को पानी की निकासी का समाधान करने के लिए प्रशासन से आदेश करवाने का आग्रह किया है जिससे रिहायशी घरों को हो रहा नुकसान रोका जा सके। प्रभावित परिवारों की मदद करने की प्रशासन से अपील की गई है। इस दौरान अजय शर्मा, राकेश शर्मा, राजपाल, इंद्रपाल, ओम कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह और खजान सिंह
मौजूद रहे।
(सचित्र: फोटो फाइल)
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें