फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मानगढ़-गागल शिकोर-नाहन बस का रूट बदलने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मानगढ़-गागल शिकोर-नाहन बस का रूट बदलने पर भड़के लोग
विज्ञापन

दो पंचायतों के एक दर्जन गांवों को लाभान्वित कर रही थी सरकारी बस
बस को वाया डगालगाघाट चलाने से सरकारी बस सुविधा से वंचित हुए लोग
लोगों ने सरकार को रूट बहाल न करने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद की दो पंचायतों के एक दर्जन गांवों को लाभान्वित करने वाली मानगढ़-गागल शिकोर-नाहन सरकारी बस सेवा का रूट बदलकर वाया डगालगाघाट कर दिया है। इससे लोगों में रोष पनप गया है। लोगों का कहना है कि 17 फरवरी से पहले यह बस वाया गागलशिकोर होकर नाहन जाती थी। इससे शिरला, आंजी तकाहां, शील, कमाहां, गागल शिकोर, पपलाहां, दबोट, ददोली और बोहलघाट के लोगों को नाहन तक के लिए बस सुविधा मिलती थी। अब इसे वाया डगालगाघाट कर दिया है। इससे एक दर्जन गांवों के लोगों को भारी असुविधा हो रही है। वह सरकारी बस के लाभ से वंचित हैं।
क्षेत्रवासी प्रतिज्ञापाल, वेद प्रकाश, राजेश शर्मा, संजीव शर्मा, तेजवीर शर्मा, फतेह सिंह, सुरेंद्र सिंह, शशिकांत, सुशील कुमार और चंद्र दत्त ने कहा कि बस का रूट बदलने से रोजाना दर्जनों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सरकार ने लोगों की परेशानी को देखते हुए इस बस को वाया गागलशिकोर चलाया था, वर्तमान सरकार ने इसे बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बस को पुराने रूट पर चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लाभ के लिए बस का रूट बदला गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि बस सेवा पुन: बहाल नहीं हुई तो लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
बस अड्डा प्रभारी सराहां राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस बस का रूट बदलने का फैसला सरकार ने लिया है। उनके आदेशों के बाद ही बस का रूट बदला गया है।
देवराजतन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें