नाहन (सिरमौर) जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने हिमाचल
प्रदेश मुनाफाखोरी व जमाखोरी आदेश 1977 के तहत अधिसूचना जारी कर दी है,
जिसमें जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों के लिए 14.2 किलोग्राम रसोई गैस वजन के दाम तय
कर दिए हैं। रसोई गैस सिलेंडरों की दरें मजदूरी सहित निर्धारित हैं।
उपायुक्त के अनुसार नाहन शहर एवं नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से 13 में 14.2
किलोग्राम वजन के सिलेंडर की कीमत 566.50 रुपये व छावनी क्षेत्र, आरएंडटी फैक्टरी,
चिड़ावाली तथा जाब्बल का बाग के लिए 569.00 रुपये निर्धारित किए हैं। वहीं,
ग्रामीण गैस एजेंसी के तहत जुड्डा का जोहड़, बिक्रमबाग, शंभूवाला, बनकला,
बोहलियों, बड़ाबन, रामाधौंण, पिपलीवाला, भूड़, कून, तालों, मालोंवाला तथा नैरला में
गैस सिलेंडर 568.50 रुपये में मिल सकेगा। जबकि कालाअंब, नागल-सुकेती में
सिलेंडर 571.50 में मिलेगा। कौलांवालाभूड, क्यारी, सैन की सेर, तथा बनेठी में
573.50 तथा सराहां, गागल सिकोर और बोहलघाट में सिलेंडरों की कीमत 574.50
निर्धारित की गई है। इसी प्रकार लाना बांका में इसकी दर 578.50 और बसाहां में
579.50 रुपये होगी। जबकि नैना-टिक्कर और प्रेमनगर में यह दर 581.50 होगी।
वहीं, जामन की सैर में 587.50 तथा ठाकुरद्वारा में 590.50 की दरें निर्धारित की गई
हैं। मानगढ़ और डिंगर-किन्नर में 596.50, चनालग में 597.50 रुपये व नया गांव में
602.50 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।
अधिसूचना के अनुसार सिविल सप्लाई कार्पोरेशन राजगढ़ के पुलिस लाइन वरिष्ठ
माध्यमिक स्कूल, मैन बाजार, तहसील, फोरेस्ट कालोनी, मिल्क प्लांट, काटली बांटी में
सिलेंडर की कीमत 565.50 रुपये निर्धारित की है। जबकि पबियाणा, कोठिया-झाजर,
बडगला व टिक्कर में इसकी कीमत 566.50 रखी गई है। इसी प्रकार यशवंत नगर,
दाहन, ब्रायला, भूईरा, फागू, दिदग, पीडग़, सनौरा में 569.50 तथा दाड़ो-देवरिया,
मरयोग, डिलमन, नारग, बनोना, गंदल, वासनी, सरोल, चमेंजी, कथेड़, सरसू चबयोग,
पटोगा, शाडिया व भल्टा में सिलेंडर की दर 574.50 रुपये निर्धांरित की गई है। ग्राम खैरी,
डिब्बर में कीमत 575.50 होगी।
जबकि ग्राम डुंगा फाग में 576.50, चकनाल में 577.50, नौहराधार, बडू साहिब,
सोड़ाध्याड़ी तथा हाब्बन में 578.50, सरगांव में 579.50, राणाघाट में 580.50, पीरन
तराई (जिला शिमला) में 581.50 और बोगधार और पीड़ियाधार में 585.50, कोरग,
देवामानल, देवना थनगा तथा रोन्ड़ी में 582.50, चंडोल, सेरतंदूला में 585.50,
चंबीधार, निहोग, सैंज, गवाही में 588.50, कटोगडा, धामला और थैना बसौतरी में
589.50, कोटला बांगी, लेऊ नाना में 590.50, भराडी तथा पुन्नरधार में 591.50,
लाना पालर, कोटघाट में 593.50., टपरोली में 599.50, भवाई, शिवपुर, देवठी
मझगांव में 600.50, पैनकुफ्फर, नेरीपुल में 601.50, लानाचेता, मानवा, धनेश्वर में
605.50, धारटूखाड़ी में 609.50, निर्धारित की गई है।