फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के रानीताल में बिजली बिल भुगतान केंद्र पर लटके ताले, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
रानीताल में बंद पड़ा बिजली बिल भुगतान केंद्र। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय के रानीताल क्षेत्र में खोले गए बिजली बिल भुगतान केंद्र पर ताले लटक गए हैं। लिहाजा, उपभोक्ताओं को बिजली बिल का भुगतान करने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब शहर के उपभोक्ताओं को अन्य दो केंद्रों पर जाकर लंबी कतारों में बिलों का भुगतान करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में बिजली बोर्ड ने दो बिजली भुगतान केेंद्र खोल रखे हैं। एक शहर के गुन्नुघाट में चल रहा है और दूसरा जिला उद्योग केंद्र कार्यालय के नजदीक है। इसके अलावा बस अड्डा में ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिलों को जमा करने की सुविधा दी गई है, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी शहरी बिलों का भुगतान करने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में पूरे शहर के उपभोक्ताओं का बोझ दो ही केंद्रों पर है।
वहीं, तीसरा केंद्र शहरवासियों की पुरजोर मांग पर बिजली बोर्ड ने रानीताल में अपने कार्यालय के समीप खोला था। पहले तो अरसे तक इसे चालू ही नहीं किया गया। महीनों बाद शुरू किया तो कुछ ही दिन यहां बिजली के बिल लिए गए। अब इस केंद्र को फिर से बंद कर दिया है और लंबे अरसे से ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता राजीव, आकाश, महबूब, सुनीता व रजनी ने बताया कि बिल भुगतान केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है। इस कारण उनको मजबूर होकर दूसरे बिजली भुगतान केंद्रों पर लाइनों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की कि बंद पड़े केंद्र को सुचारू किया जाए। ताकि आस-पास के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
उपभोक्ता ऑनलाइन कर सकते हैं बिल का भुगतान
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राहुल राणा ने कहा कि उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा करवाने की सुविधा भी दी गई है। लोग अब घर बैठे ही बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा स्टाफ की कमी भी चल रही है। इन दोनों कारणों से केंद्र फिलहाल बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें