लायंस क्लब नाहन ने बनकला-दो स्कूल में रोपे 35 पौधे
क्लब ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। लायंस क्लब नाहन ने राजकीय उच्च पाठशाला बनकला-2 में पौधे लगाए। क्लब के सदस्यों ने यहां पर 35 पौधे रोपे।
क्लब के पूर्व प्रधान और कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के पदाधिकारी विजय गुप्ता, सोभित गर्ग व उमंग अग्रवाल ने पौधरोपण के कार्य को स्कूल में मौजूद शिक्षकों के साथ अंजाम दिया।
उन्होंने बरसात के मौसम में शहरवासियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। राजीव बंसल ने कहा कि जो फल हम खाते हैं, उसकी गुठली और बीज को सहेज कर रखें जहां भी खाली जमीन मिले उसे वहां पर रोप दें। संवाद