फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मधाना पंचायत में तेंदुए के आतंक से सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र की बाड़थल मधाना पंचायत में इन दिनों लोग तेंदुए के आतंक सहमे हुए हैं। तेंदुआ लोगों के पशुओं को शिकार बना रहा है। बाड़थल मधाना गांव में तेंदुए ने एक किसान की पशुशाला से एक बकरे को शिकार बना लिया। नवयुवक मंडल बाड़थल मधाना के प्रधान कमलेंद्र ने बताया कि तेंदुआ रामकिशन की पशुशाला से एक बकरे को उठाकर ले गया और उसे मार डाला।
विज्ञापन

इसके चलते रामकिशन को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरा गांव इसके बाद दहशत में है। तेंदुआ शाम ढलते ही गांव के आसपास मंडराने लगता है। ऐसे में गांव के लोगों को पशुओं समेत बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। उन्होंने वन विभाग और सरकार से रामकिशन को मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें