नाहन। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण-द्वितीय, नाहन में रोहित कुमार बनाम प्रदीप मामले की सुनवाई के दौरान प्रतिवादी पक्ष की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए दोबारा समय मांगा गया। अदालत ने इसे अंतिम अवसर देते हुए 27 अक्तूबर 2026 तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई में अदालत को बताया गया कि अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया गया है। अदालत ने अंतिम अवसर देते हुए प्रतिवादी पक्ष को निर्धारित तारीख तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिवादी नंबर-2 की ओर से नियमित पावर ऑफ अटॉर्नी (पीओए) भी अगली सुनवाई पर दाखिल करने को कहा गया। संवाद