फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नववर्ष पर आठ महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाकुआं (सिरमौर)। धौलाकुआं क्षेत्र में नववर्ष पर आठ महिलाओं को नौकरी से निकाल दिया गया है। इसका महिलाओं ने कड़ा विरोध जताया है और मांग की है कि उन्हें पुन: रोजगार दिया जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईआईएम में कार्यरत आठ महिला कर्मचारियों को हटाया गया है। इसके बाद महिला कर्मचारी गेट के बाहर इकट्ठा हो गईं और नौकरी से निकालने का कारण जानने के लिए एचआर मैनेजर से मिलने की मांग करने लगीं, लेकिन कोई बात करने नहीं पहुंचा। महिलाओं ने बताया कि वे अपने हकों के लिए जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाएंगी। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से कार्यरत थीं। 13 महिला सुरक्षा कर्मचारी में से 8 को अचानक निकाल दिया गया है। ऐसे में खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि उपायुक्त सिरमौर से जल्द इस मामले को लेकर मिलेंगी। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल पर जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें