संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश कोली समाज की जिला इकाई ने सलानी कटोला पंचायत के जामनवाला के ग्रामीणों की ओर से चलाए जा रहे पर्यावरण बचाओ, कृषि बचाओ, भूमि कटाओ बचाओ और किसान बचाओ आंदोलन को समर्थन दिया है। कोली समाज के जिला महासचिव जीत सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से 17 जनवरी को नाहन में प्रशासन जगाओ.., विषय को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कोली समाज के लोग भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने सभी खंड, उपखंड के पदाधिकारियों से सुबह 10 बजे नाहन आकर इस प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया है। -संवाद