फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्था शांतिपूर्ण जीवन और निष्ठावान अंत के लिए सेवारत : डॉ. सबलोक

विज्ञापन
-यमुना करुणा संस्था की बैठक में चर्चा करते अध्यक्ष व पद्वाधिकारी: संवाद
विज्ञापन
(सचित्र)
विज्ञापन



संस्था शांतिपूर्ण जीवन और निष्ठावान अंत के लिए सेवारत : डॉ. सबलोक
यमुना करुणा संस्था पांवटा साहिब इकाई की रविवार को बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। यमुना करुणा संस्था पांवटा साहिब इकाई की बैठक प्रधान डॉक्टर प्रवेश सबलोक की अध्यक्षता में हुई। इसमें गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियाें की सेवा के लिए दो नर्स तैनाती का निर्णय लिया गया है।
संस्था की बैठक में पिछली बैठकों की कार्रवाई महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता की ओर से सुनाई गई। महासचिव ने कहा कि इस वर्ष यमुना करुणा संस्था पावटा के 6 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। कोरोना के दौरान कुछ कार्य गतिविधियां कम हो गई थीं परंतु अब यमुना करुणा संस्था पांवटा साहिब में हमदर्द रहित शांतिपूर्ण जीवन और निष्ठावान अंत के लिए काम कर रही है। इसके लिए दो नर्सों को नियुक्त किया जाना है।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवेश सबलोक ने कहा कि संस्था को पेलिव इंडियन केयर से मान्यता प्राप्त हो गई है। इससे संस्था को टेक्निकल व मेडिकल की सहायता प्रदान करेंगे। प्रशामक देखभाल के लिए संस्था के पास अभी भी 5 मरीज हैं। इनकी सेवा संस्था घर जाकर कर रही है। लोगों को मौत तक सक्रिय रूप से जितना संभव हो सके रहने में सहायता प्रदान करता है। दर्द और अन्य चिंताजनक लक्षणों से राहत प्रदान करता है।
विज्ञापन

इसके लिए करुणा संस्था पांवटा सामाजिक कार्यकर्ता, नर्सेज, स्वयंसेवियों से पेलेटिव केयर संस्था से मरीज लाभ प्राप्त कर सकते हैं। करुणा संस्था पांवटा साहिब 10 दिसंबर को शिविर लगा रही है। कोई इस तरह के मरीज हो तो अभिभावक आकर पता दे सकते हैं। संस्था घर जाकर उसका इलाज करेगी। संस्था मिलकर सेवा करेगी।
इस अवसर पर प्रवेश सबलोक, एसएस गुप्ता, हरीश वैश्य, अनिल सैनी व राजेश खंडूजा इत्यादि मौजूद रहे।

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें