कार्तिक, अंडर-19 राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित त्रिलोकपुर स्कूल का छात्र
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर के छात्र कार्तिक का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद स्पर्धा के लिए हुआ है। धर्मशाला में 8 से 10 नंवबर तक होने वाली स्पर्धा में कार्तिक 800 मीटर दौड़ में भाग लेगा। प्रधानाचार्य मोनिका ठाकुर, शारीरिक शिक्षा शिक्षक सीमा पासी ने बताया कि कार्तिक ने पांवटा में हुई जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा के दौरान 800 मीटर दौड़ में पहला और 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके आधार पर उसका राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। संवाद