ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में आयोजित दंगल में दमखन दिखाते पहलवान।
नारायणगढ़ के काला पहलवान ने जीती माली
ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में दशमेश रोटी बैंक की ओर से शनिवार को दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल का फाइनल मुकाबला नारायणगढ़ के काला और अंबाला के गौतम पहलवान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में काला ने जीत दर्ज कर माली अपने नाम की।
इस मौके पर पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंह, वार्ड नंबर 13 के पार्षद योगेश गुप्ता के अलावा सोसायटी के दलबीर सिंह, अरविंदर सिंह, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे। दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि ये आयोजन युवाओं को नशे से दूर रख खेलों की ओर आकर्षित करने के मकसद से किया गया था।
ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में आयोजित दंगल में दमखन दिखाते पहलवान।