संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। साल 2026-27 में इनरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक सामाजिक कार्यों को नए आयाम देंगी। क्लब की नवनियुक्त प्रधान सीमा वर्मा ने बताया कि साल 2025-26 में क्लब की तत्कालीन प्रधान सोना चंदेल ने बहुत से अच्छे प्रोजेक्ट पर कार्य किया। इसमें स्कूलों में वाटर कूलर, जरूरतमंद की शादियों में आर्थिक व सामान की सहायता, बंकुवाला सड़क की मरम्मत और बेंच लगाना जैसे कार्य शामिल रहे। उनका चौगान मैदान में महिला शौचालय बनाने का प्रोजेक्ट भी काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर मैं अब इन जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगी। क्लब का प्रयास रहेगा कि आने वाले साल में जरूरतमंद लोगों, विद्यार्थियों और महिलाओं के लिए कार्य किया जाए। सामाजिक कार्यों के अलावा समाज में सद्भावना बढ़ाने का भी क्लब से जुड़ी महिलाएं कार्य करेंगी।