फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रदेश में हांफी उद्योग विभाग की वेबसाइट, सैकड़ों ट्रकों के थमे पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे से खनन विभाग के ट्रांजिट पास का काम बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। उद्योग विभाग की वेबसाइट बुधवार को करीब पांच बजे से बंद है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी वेबसाइट ठीक नहीं हो पाई है, जिससे प्रदेशभर के सैकड़ों ट्रकों के पहिये थम गए हैं। वेबसाइट बंद होने से खनन विभाग के ट्रांजिट पास ( एम फार्म) नहीं निकल रहे हैं, जिससे खनन कार्य का उत्पादन और निष्पादन बंद पड़ा है। इससे व्यवसायियों और ट्रक संचालकों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। हालांकि, सरकार को राजस्व एडवांस में मिल जाता है, इसलिए सरकार को एक-दो दिन तक ज्यादा नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा। जिला सिरमौर में चूना पत्थर की दो दर्जन के करीब खदानें हैं, जहां से रोजाना हजारों मीट्रिक टन चूना पत्थर निकलता है। यह चूना पत्थर देश के विभिन्न राज्यों को जाता है, लेकिन बुधवार शाम पांच बजे से वेबसाइट बंद होने से सैकड़ों ट्रकों के पहिये थम गए हैं। बाहरी राज्यों में जाने वाले माल से लदे ट्रक खड़े रहे। इसके अलावा सैकड़ों क्रशर और पोल्ट्री के उद्योगों की सप्लाई भी बंद रही। क्रशर और उद्योगों पर माल के विक्रय पर एम फार्म लगते हैं, जबकि चूना पत्थर के उत्पादन और बेचने पर एम फार्म लगते हैं जिसे खनन विभाग ने डब्लू और एक्स नाम दिया है। बुधवार शाम पांच बजे से चूना पत्थर का उत्पादन और विक्रय का कारोबार बंद रहा। जिला सिरमौर के खनन अधिकारी कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि पूरे प्रदेश में वेबसाइट नहीं चल रही है। सरकार को राजस्व का कोई नुकसान नहीं है। वेबसाइट को ठीक करने के लिए विभाग का आईटी सेल लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें