फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी टेररिस्ट फ्रंट ने दी धर्मशाला पिच खोदने की धमकी

Wed, 09 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में भारत-पाक के बीच क्रिकेट मैच होने की सूरत में प्रदेश टेररिस्ट फ्रंट ने पिच खोदने की धमकी दे डाली है। फ्रंट ने कहा कि यदि मैच होता है तो देश के शहीदों के परिजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेंगे। हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह इस मैच का विरोध कर रहे हैं। यह आवश्यक और जायज है। एंटी टेररिस्ट फ्रंट (शांडिल्य गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने नाहन में बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार को पाक से जुड़ी सभी सीमाओं को सील कर देना चाहिए, ताकि देश में कोई भी अराजक तत्व प्रवेश न कर सके। उन्होंने कहा कि उनका फ्रंट भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का पूरी तरह से विरोध करता है। धर्मशाला में इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन भी किया जाएगा। शांडिल्‍य ने कहा कि यदि भारत-पाक क्रिकेट मैच धर्मशाला में होता है तो वह पाक के झंडे को आग के हवाले कर देंगे और इससे पहले पिच को खोद देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह धर्मशाला में जाकर शहीदों के परिजनों से मिलेंगे। वह प्रदेश के पुलिस प्रमुख से मिलकर प्रदेश की सभी सीमाओं को सील करने की मांग करेंगे। ताकि पाकिस्तान से कोई भी प्रदेश की सीमा के भीतर प्रवेश न कर सके। उन्होंने हाल ही में हरियाणा में हुए जाट आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आरक्षण जाति के आधार पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह एक अगस्त से दिल्ली से कश्मीर तक रथ यात्रा करेंगे। इसमें धारा 370 को खत्म करने के लिए आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह मनिंद्रजीत सिंह बिट्टा की चल-अचल संपत्ति की जांच की मांग करते हैं। पत्रकार वार्ता में फ्रंट के पंजाब प्रधान मनीष पासी, हिमाचल इंचार्ज रमेश अरोड़ा व अन्य उपस्थित रहे।
एंटी टेररिस्ट फ्रंट (शांडिल्य गट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने प्रेसवार्ता के बाद पुलिस कप्तान सिरमौर सौम्या साम्बशिवान को ज्ञापन सौंपकर इसे प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति को भेजने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-3 एवं 11
नाहन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें