बुद्ध जयंती पर पांच मई को होंगे कोली समाज के जिला स्तरीय चुनाव
10 अप्रैल तक खंड स्तर पर कर लिया जाएगा कार्यकारिणी का गठन
नाहन में बैठक के दौरान चुनावों को लेकर तैयार की रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय कोली समाज जिला सिरमौर कमेटी के जिला स्तरीय चुनाव बुद्ध जयंती पर पांच मई को नाहन में होंगे। इससे पूर्व खंड स्तर पर कार्यकारिणी के गठन का कार्य पूर्ण किया जाएगा। चुनावों को लेकर संगठन की एक बैठक प्रताप भवन नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान संजय पुंडीर ने की।
बैठक में राज्य उपाध्यक्ष श्रवण कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। श्रवण कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश में हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठकें चल रहीं हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य खंड स्तर पर अखिल भारतीय कोली समाज की कमेटियों का गठन करने का है ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। बैठक में महासचिव संदीपक तोमर ने जिला सम्मेलन और नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी ने चर्चा करते हुए 10 अप्रैल तक खंड स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करने का फैसला लिया गया। बैठक में पांच मई को बुद्ध जयंती मनाने और उसी दिन दोपहर बाद जिला कार्यकारिणी के चुनाव आयोजित करने का फैसला लिया।
बैठक में वरिष्ठ सदस्य जीत सिंह, दीपक चौहान, आशीष कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अशोक तोमर, अनिल कश्यप मुख्य रूप से मौजूद रहे।
तन्हा