पंचायतों में दो मई को होंगे उपचुनाव, मतों की गणना और परिणाम भी उसी दिन
13, 17 और 18 अप्रैल को दाखिल होंगे नामांकन पत्र, जांच पड़ताल 19 को
10 पंचायतों में एक प्रधान, एक उपप्रधान और 8 वार्ड सदस्यों के लिए होंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर की 10 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के खाली पड़े पदों पर दो मई को उपचुनाव होंगे। उसी दिन मतों की गणना होगी और परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अफसरों की नियुक्ति कर दी है। जारी आदेशों के तहत 13, 17 और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। सुबह 11:00 से शाम 3.00 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) सिरमौर आरके गौतम ने हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की उप निर्वाचन 2023 की अधिसूचना के अनुसार सिरमौर जिले में आकस्मिक रिक्त हुए पंचायतों में उप-निर्वाचन प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा कर दी है।
आदेशों के अनुसार पंचायतों में उप निर्वाचन के संचालन के लिए खंड विकास अधिकारी तिलोरधार, पांवटा सहिब, राजगढ़, संगड़ाह और नाहन को उनके क्षेत्राधिकार के अनुसार रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया है। नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी अपने स्तर पर ग्राम पंचायत सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करेंगे।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय यानी पंचायत घरों में सहायक रिटर्निंग अफसर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रस्तुत किए गए नामांकन पत्रों की जांच 19 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से की जाएगी। नामांकन वापसी 21 अप्रैल को सुबह 10:00 से शाम 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है। मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद इसी दिन मतों की गणना संबंधित पंचायत मुख्यालयों में की जाएगी और साथ ही परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
......
विकास खंड
पंचायत
पद
तिलोरधार
पोका
प्रधान
पांवटा साहिब
बद्रीपुर
उपप्रधान
पांवटा साहिब
पातलियों
वार्ड 11, सदस्य
पांवटा साहिब भरोग बनेड़ी
वार्ड 01, सदस्य
राजगढ़
थैना बसोत्तरी
वार्ड 04, सदस्य
राजगढ़
करगाणू
वार्ड 04, सदस्य
राजगढ़
चंदोल
वार्ड 01, सदस्य
संगड़ाह
भाटण भुजौंड
वार्ड 03, सदस्य
संगड़ाह
बियोंग टटवा
वार्ड 01, सदस्य
नाहन
देवका पुड़ला
वार्ड 01, सदस्य
.......हितेश