पुलिस लाइन नाहन के समीप खस्ताहाल सड़क।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन शहर की खस्ताहाल सड़कें अब चकाचक होंगी। नगर परिषद जल्द ही इस पर टारिंग का कार्य शुरू करने जा रही है। नगर परिषद की ओर से इन कार्यों के लिए टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। कुछ ही दिनों में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।