फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हॉकी में सतौन व नघेता के बीच होगी खिताबी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी में सतौन और नघेता के बीच होगी खिताबी जंग
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरुवाला खेल मैदान में बुधवार को छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई। तीन दिवसीय स्पर्धा के पहले दिन छात्राओं के वर्ग का पहला सेमीफाइनल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन और पुरुवाला टीमों के बीच हुआ जिसमें सतौन की टीम ने पुरुवाला को 6-2 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नघेता व मानपुर देवड़ा टीम के बीच हुआ। इस स्पर्धा में नघेता टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

प्रतियोगिता के प्रभारी नीरज माहेश्वरी व मनीष टंडन ने बताया कि वीरवार को सतौन और नघेता की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें