राजगढ़ में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रैली निकालते अक्रोशित लोग। संवाद
राजगढ़ में आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठनों ने निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। श्रीनगर के पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से हिंदुओं की हत्या के विरोध में पूरे भारत वर्ष में रोष पनपा हुआ है। बुधवार को राजगढ़ में आतंकी हमले को लेकर हिंदू संगठनों व स्थानीय लोगों ने रोष रैली निकाली। यह रैली राजगढ़ पंचायत कार्यालय से नए बस स्टैंड तक निकाली गई। रैली में आतंकवादियों को मारने के नारे लगाए। रैली के दौरान आक्रोशित लोगों ने केंद्र सरकार से इस कृत्य में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
....संवाद