फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं भोजन में फल, सब्जियों का अधिक करें सेवन : सिंगटा

सार

शिलाई (सिरमौर) में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। इसमें लगभग 100 महिलाओं ने स्थानीय खाद्य पदार्थों और बच्चों के स्वास्थ्य पर जानकारी प्राप्त की। शिविर से महिलाओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलाई (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना शिलाई के अंतर्गत खंड स्तरीय राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरुकता शिविर लगाया गया। इसमें प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से मैनेजर देवराज शर्मा और अकाउंटेंट बलवीर शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। शिविर में बालीकोटी पंचायत की करीब 100 महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंगटा ने महिलाओं को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, स्थानीय व्यंजनों में पौष्टिकता की मात्रा व प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं को स्थानीय व्यंजनों, फलों व सब्जियों का अधिक सेवन करने को कहा। उन्होंने बच्चों में मोटापा, बौनापन व दुबलापन के कारणों पर भी प्रकाश डाला। गर्भवती व धात्री महिलाओं को छह महीने के बाद बच्चे को ऊपरी आहार के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक वृत्त बाली विमला देवी, महिला मंडल प्रधान जानकी देवी, स्वयं सहायता समूह की प्रधान सुरमी देवी, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें