फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सड़क हादसे में हरिद्वार के कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पझौता के टपरोली में ट्रैक्टर गिरने से हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। पझौता क्षेत्र के टपरोली के समीप ट्रैक्टर नीसड़क से चे खेत में गिर गया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन कुमार पुत्र सुमेर चंद निवासी हेराहेड़ी, तहसील रुड़की (हरिद्वार) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरिद्वार के हेराहेड़ी के रहने वाले सुमित कुमार ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को बताया कि वह शिव शंकर कंसट्रक्शन कंपनी में बतौर मजदूर काम करता है। जब टपरोली में सड़क के काम में जुटे हुए थे तो उसके गांव का अर्जुन ट्रैक्टर को ठीक कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर खेत में गिर गया। अर्जुन ट्रैक्टर के नीचे पड़ा मिला। उसे गंभीर चोटें आई थीं। लोगों की मदद से उसे सड़क तक पहुंचाया और निजी वाहन से जिला अस्पताल सोलन ले गए जहां चिकित्सक ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें