सचिवालय घेराव को सिरमौर से जाएंगी 1200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
नाहन (सिरमौर)। केंद्र और प्रदेश सरकार आईसीडीएस को खत्म करने की साजिश रच रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उनके लाभ तक नहीं दिए जा रहे।
यह बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका फेडरेशन ऑफ इंडिया संबंधित सीटू की जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा और महासचिव वीना शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि इस कोशिश को नाकाम करने के लिए 25 से 27 नवंबर तक शिमला सचिवालय के बाहर महापड़ाव का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें आंगनबाड़ी से संबंधित मांगों को उठाया जाएगा। इसमें जिला सिरमौर से करीब 1200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भाग लेंगी। संवाद