नौहराधार गेलियों मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
सचित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के नौहराधार गेलियों शिरगुल महाराज मेले में सांस्कृतिक संध्याओं का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। इसका समापन जोगिंद्र चौहान, सेवानिवृत्त इंजीनियर इन चीफ जलशक्ति विभाग ने किया। इससे पूर्व मशहूर कलाकार दीपक चौहान, सुलेखा बरसाटा, सुमन सोनी, धर्मपाल ठाकुर, हरिचंद ठाकुर, राजेश नीटू और ममता डांस समूह ने सांस्कृतिक संध्याओं में लोगों को खूब मनोरंजन किया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जा मेरा होनुआ, चिशो रा नाला बसंतीय, तेरा लगना बुरा, तेरी शांगरी कलवारी, किले रे कड़ावनो आदि गीत गाकर गायकों ने खूब समां बांधा। इस अवसर पर मेला समिति प्रधान जोगेंद्र पुंडीर, हेतराम भारद्वाज, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।
-संवाद