पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। धौलाकुआं में स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान सिरमौर में 19 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:00 बजे 10वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष, शासी मंडल के सदस्यगण, निदेशक, संकाय और कर्मचारी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। समारोह में सिद्धार्थ शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टाटा ट्रस्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष शासी मंडल, भारतीय प्रबंध संस्थान सिरमौर अजय एस श्रीराम करेंगे, जबकि निदेशक संस्थान डॉ. प्रफुल्ल वाई अग्निहोत्री की ओर से कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। अनुरोध किया गया है कि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दीक्षांत समारोह में न लाया जाए। संवाद