फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 रुपये किलो बिक रहा धनियां, किसान गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। कोरोना संकट के बीच सब्जियों के अच्छे दाम मिलने से किसानों खुश हैं। पच्छाद में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती की जा रही है। हरा धनिया 150 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है, जबकि टमाटर और आलू के दाम 40 से 50 रुपये तक पहुंच रहे हैं। खेतों में पहुंचकर भी आढ़ती सब्जियां खरीद रहे हैं। जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। इस बार टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, लहसुन, आलू व हरा धनिया अच्छे दाम पर बिक रहा है। किसान खजान सिंह, देवांशु, प्रकाश, सूर्य कुमार, अम्बा दत्त, राजकुमार, बलबीर दत्त, राकेश कुमार व सुरजन सिंह ने बताया कि कई वर्षों बाद किसानों को फसलों के अच्छे दाम मिले हैं। कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. प्यारे लाल इस बार किसानों की नकदी फसलों को अच्छे दाम मिले हैं। इस बार इलाके में फसल भी बंपर हुई है। पच्छाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सब्जियों का उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें