पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री पांवटा साहिब हाईवे सर्विस तथा परशुराम ट्रेवल्स के मालिक ने रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा सुविधा प्रदान की। शिमला से पांवटा साहिब बस में महिलाओं को फ्री यात्रा तथा आंज भोज क्षेत्र से पांवटा साहिब चलने वाली दो बसों में शुक्रवार को सभी यात्रियों को फ्री यात्रा सुविधा प्रदान की। श्री पांवटा साहिब हाईवे सर्विस बस में मालिक बलविंद्र सिंह पुरेवाल ने बताया कि हर वर्ष भाई-बहनों के इस पर्व पर पांवटा साहिब से शिमला तक महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा प्रदान करते रहे हैं। वहीं,परशुराम बस सर्विस के संचालक रोशन चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन पर आंजभोज क्षेत्र में चलने वाली सभी निजी बसों को निःशुल्क करना चाहते थे, लेकिन इस बार ये पूरा नहीं कर पाए है। दो बसों में रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों को फ्री सेवा दी।