फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को एचआरटीसी बसों में निशुल्क सफर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। 28 अगस्त को महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक एचआरटीसी की बसों में बिना किराया यात्रा कर सकेंगी। नाहन बस अड्डा प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही मान्य होगी। सूर्यास्त के बाद एचआरटीसी की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को निर्धारित किराया देना होगा। निशुल्क यात्रा सुविधा से जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से बसों के माध्यम से सफर करने वाली महिलाओं को विशेष राहत मिलेगी। परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस दिन बसों का संचालन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें