फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: फोरेस्ट क्लीयरेंस की लंबित औपचारिकताएं 15 तक पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरेस्ट क्लीयरेंस की लंबित औपचारिकताएं 15 तक पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

विकास कार्यों के कार्यान्वयन में नहीं आनी चाहिए कोई बाधा : आरके गौतम
वन विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक में बोले डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने जिने के सभी अधिकारियों को 15 मार्च से पूर्व समस्त विकासात्मक परियोजनाओं की फोरेस्ट क्लीयरेंस संबंधी लंबित औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं।
उपायुक्त शनिवार को नाहन में वन विभाग के साथ लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फोरेस्ट क्लीयरेंस में अनावश्यक देरी के कारण विकास कार्यों के कार्यान्वयन में बाधा नहीं आनी चाहिए। जिलास्तर के अलावा प्रदेश स्तर पर भी विभिन्न विकास परियोजनाओं के फोरेस्ट क्लीयरेंस संबंधी मामलों की लगातार उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है।
उपायुक्त ने वन विभाग को निर्देश दिए कि फोरेस्ट क्लीयरेंस के मामलों में यूजर एजेंसी (संबंधित विभाग) को सारी औपचारिकताएं एक साथ ही सूचित कर दें ताकि सड़क, पुल, स्वास्थ्य व दूसरे जरूरी और महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब न हो। इसको लेकर उन्होंने वन विभाग को जिला स्तर पर फोरेस्ट क्लीयरेंस प्रक्रिया संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन करने के लिए भी कहा।
उपायुक्त ने रेणुकाजी में गिरि नदी पर स्वीकृत पुल के निर्माण के लिए फोरेस्ट क्लीयरेंस मामले को शीघ्र निपटाने के लिए कहा। यह परियोजना राष्ट्रीय महत्व की है और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
उपायुक्त ने फोरेस्ट क्लीयरेंस के समय क्षतिपूर्ति पौधरोपण की अनिवार्यता के अनुरूप रिवर बैंक के आसपास पौधरोपण के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए ताकि यहां पर पौधरोपण की संभावनाओं का पता लगाया जा सके।
आरके गौतम ने संबंधित अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज नाहन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नाहन, राजीव गांधी डे बोर्डिग स्कूलों, ददाहू बस स्टैंड के साथ विभिन्न सड़कों, स्वास्थ्य संस्थानों के फोरेस्ट क्लीयरेंस मामलों में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. श्याम कौशिक, अरण्यपाल सरिता द्विवेद्वी, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्मचंद व प्रारंभिक गुरजीवन शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
......हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें