चालक और एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पुलिस चौकी यशवंतनगर के एक दल ने बुधवार रात्रि को नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से अवैध 161 टीन बिरोजा पकड़ने में सफलता हासिल की है।
जानकारी अनुसार पुलिस दल यशवंतनगर पुलिस चौकी के समीप रात्रि नाकाबंदी पर तैनात था। इसी दौरान सनौरा की तरफ से एक पिकअप आई जोकि नाका से पीछे रुक गई। पिकअप में दो व्यक्ति बैठे थे। पूछने पर चालक ने अपना नाम अनिल निवासी गांव बराड़ व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम जतिन निवासी गांव शिलांजी बताया। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 161 टीन बिरोजा के पाए गए। चालक बिरोजा का कोई पास व परमिट नहीं दिखा गया। डीएसपी वीसी नेगी ने बताया कि चालक व उसके साथी के विरुद्ध मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।