फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के तीन केंद्रों से एफसीआई ने 25,650 क्विंटल धान खरीदा

विज्ञापन
धौलाकुआं धान खरीद केंद्र में ट्रैक्टर में अनाज लेकर पहुंचे किसान। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से इस वर्ष जिला में स्थापित किए गए तीन धान खरीद केंद्रों में अब तक 25,650 क्विंटल धान खरीदा गया। जिले के 964 किसानों से फसल खरीदने के बाद उनके बैंक खातों में 5.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें सबसे अधिक पांवटा साहिब धान खरीद केंद्र में 17,228 क्विंटल, धौलाकुआं में 6,946 क्विंटल और कालाअंब में 1,476 क्विंटल धान फसल की खरीद हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में भारतीय खाद्य निगम ने तीन धान खरीद केंद्र पांवटा साहिब, धौलाकुआं व कालाअंब संचालित हो रहे हैं। पांवटा साहिब व कालाअंब में 6 अक्तूबर से धान की खरीद शुरु हुई थी। पांवटा साहिब केंद्र में सर्वाधिक 517 किसानों से धान फसल की खरीद हुई। कालाअंब में 92 किसानों व धौलाकुआं केंद्र में 355 किसानों से क्विंटल धान की खरीद हुई है।
एफसीआई के धौलाकुआं केंद्र के गुणवता अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि अब तक 1.43 करोड़ राशि स्थानीय केंद्र में धान खरीद कर किसानों के खातों में जमा करवाई गई है। वहीं, कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा व मनीष कुमार ने कहा कि इस वर्ष तीनों केंद्रों में अब तक 964 किसानों से धान फसल खरीद 5.28 करोड़ राशि खातों में जमा करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें