फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब में प्रवासी कामगार ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद के बांकाबाड़ा में एक प्रवासी कामगार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त जाबिर, (40) बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जाबिर एक दवा निर्माता कंपनी में काम करता था और बांकाबाड़ा में किराये के मकान में परिवार सहित रह रहा था। बुधवार करीब पौने तीन बजे वह अपने बेटे को ये कहकर घर से निकला था कि वह जा रहा है अब वापस नहीं आएगा। उसके बाद उसने घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर सलानी पुल से देवनी गांव की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। किसी राहगीर ने उसको पेड़ से लटके देखा और आसपास के लोगों को बताया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कालाअंब पुलिस शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें