फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू कॉलेज के विद्यार्थियों ने रेणुका मेले में प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

विज्ञापन
रेणुकाजी मेले में लगाई प्रदर्शिनयों में जानकारी हासिल करते ददाहू कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवी। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन


ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू के ऊर्जा क्लब और एनएसएस के स्वयंसेवियोंं ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में बिजली विभाग, सिरमौर पुलिस विभाग और परिवहन विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। ऊर्जा संरक्षण को दर्शाती बिजली विभाग की प्रदर्शनी में देशराज एवं नंददीप ने सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट एवं बिजली कटौती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वयंसेवियों ने पुलिस विभाग की प्रदर्शनी में साइबर सुरक्षा, नशे, डिजिटल अरेस्ट, अपराधों एवं कानूनों एवं विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार जानकारी हासिल की। सड़क सुरक्षा को लेकर लगाई गई परिवहन विभाग की संबंधित प्रदर्शनी में अजय व हिमांशु राणा ने स्वयंसेवियों को यातायात के नियमों, सावधानियों एवं विभिन्न धाराओं एवं कानूनों के बारे में स्वयंसेवियों का मार्ग दर्शन किया। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार सहित महाविद्यालय के 22 विद्यार्थी मौजूद रहे।.......संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें