कालाअंब में एक उद्योग में कामगार पगार न मिलने पर श्रम निरीक्षक को शिकायत पत्र देते हुए।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत त्रिलोकपुर स्थित एक उद्योग के कामगारों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है जिसके कारण कामगारों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कामगारों का एक प्रतिनिधिमंडल नाहन स्थित श्रम कार्यालय पहुंचा। कामगारों ने इस दौरान श्रम निरीक्षक को एक शिकायत पत्र दिया। इस शिकायत पत्र में कामगारों ने बताया कि उद्योग से उन्हें मार्च से जून तक का वेतन नहीं दिया गया जिसके कारण उनके घर की स्थिति सही नहीं है। कामगारों ने बताया कि उन्हें कोरोना की इस विपदा में कंपनी की ओर से राहत देना तो दूर उन्हें वेतन तक नहीं दिया जा रहा। उधर, श्रम निरीक्षक भूपेश शर्मा ने कहा कि इसमें प्रबंधक से बात कर कामगारों को उनका हक दिलाया जाएगा।
--------------