फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा कॉलेज में दाखिले स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब की प्राचार्या डॉ. वीना राठौर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के कारण समस्त शैक्षणिक संस्थानों में 11 से 25 नवंबर तक विशेष अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते पांवटा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम सत्र के दाखिले की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में स्नातकोत्तर (अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, वाणिज्य और राजनीति शास्त्र) विभाग में 2020-21 के प्रथम सत्र में दाखिले की प्रक्रिया स्थगित भी कर दी गई है। दाखिलों की नई तिथि महाविद्यालय खुलने के बाद जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें