ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने एक निजी होमस्टे में छापामारी कर नशे के 155 कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसी होमस्टे में पुलिस ने सरेआम जुआ खेल रहे अन्य 3 लोगों से भी 16 हजार 300 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। नशीले कैप्सूल रखने के जुर्म में पुलिस ने ताराचंद को गिरफ्तार कर मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। ददाहू में डाकघर के समीप संचालित एक होमस्टे में पुलिस ने छापामारी करके वहां चार लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जिनसे 16 हजार 300 रुपये की नकदी व 155 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। एसएचओ रेणुका देवी सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।