नाहन (सिरमौर)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के धारटी क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की दो सड़कों की पट्टिकाओं का अनावरण किया। इसके अलावा डॉ. बिंदल ने देवका में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग के कार्य का शुभारंभ भी किया। इसके अलावा 1.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जमटा-कत्याड़ सड़क की उद्घाटन पट्टिका का अनावरण भी किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनीष चैहान, पूर्व प्रधान नरेश कुमार, प्रधान चंच, योगराज ठाकुर, बीडीसी सदस्य भीम दत्त, मोहन सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान जगत राम, प्रीतम, कमला, राजेश उपस्थित थे।