नाहन में चालक-परिचालकों को यातायात नियमों से अवगत करवाते जिला अध्यक्ष एमआई खान। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन जिला सिरमौर ने मंगलवार को नाहन में चालक-परिचालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। संगठन के जिला अध्यक्ष एमआई खान ने चालक-परिचालकों से ड्यूटी के दौरान नशा न करने का आह्वान किया। विशेषकर उन्होंने चालकों को नशा करके वाहन न चलाने के प्रति सचेत किया।