कैटवॉक स्पर्धा में दीपिका और शार्जिद ने मारी बाजी
रिलायंस ट्रैंडस नाहन ने नाहन में मनाया युवा उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रिलायंस ट्रैंडस नाहन ने अंतरराष्ट्रीय युवा उत्सव के अवसर पर विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया। इसमें एवीएन स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान कैटवॉक, म्यूजिकल चेयर, डांस स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कैटवॉक स्पर्धा में दीपिका और शार्जिद ने पहला स्थान पाया। म्यूजिकल चेयर में धीरज ने बाजी मारी। विजेताओं को मुख्यातिथि के हाथों में स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
इस अवसर पर रिलायंस ट्रैंडस की ओर से स्टोर मैनेजर अंजली कटवाल, प्रदीप कुमार, प्रदीप ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
-