सीआईएसएफ में उपनिरीक्षक बने दिशांत शर्मा।
सचित्र
नघेता(सिरमौर)। राजपुर पंचायत के दिघाली गांव के दिशांत शर्मा सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर बने हैं। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गौरतलब रहे कि दिशांत शर्मा के पिता प्रवीण शर्मा लोक निर्माण विभाग और माता सरिता शर्मा शिक्षा विभाग में हैं। दिशांत शर्मा ने साल 2024 में एसएससी सीपीओ परीक्षा दी थी जिसे उसने उत्तीर्ण कर लिया है और वह सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर बने हैं। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
संवाद