फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सब्जी की दुकानों पर मूल्य सूची नहीं लगाई तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
नाहन में सब्जी विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण करते डीएफएससी सिरमौर विजय सिंह। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सब्जी की दुकानों पर मूल्य सूची नहीं लगाई तो होगी कार्रवाई

डीएफएसी सिरमौर ने औचक निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। बाजार में सब्जियों में दामों में आए भारी उछाल के बीच राज्य खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक विजय सिंह ने बुधवार को नाहन में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने एक दर्जन सब्जी विक्रेता की दुकानों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

जिला नियंत्रक ने कई दुकानदारों को पहली बार चेतावनी देकर छोड़ा। साथ ही कहा कि यदि दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की गई तो चालान काटे जाएंगे।

जिला नियंत्रक विजय सिंह ने बताया कि कुछेक जगह मूल्य सूची प्रदर्शित मिली लेकिन जहां इसे नहीं लगाया गया है उन विक्रेताओं को कड़े निर्देश दे दिए हैं। इसके बाद निगम कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें