फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल करें प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोएशन की नाहन खंड इकाई ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। एसोसिएशन की बैठक रविवार को जमटा में नाहन खंड के प्रधान संदीप कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इसमें जमटा क्षेत्र के वन, शिक्षा, जलशक्ति विभाग और हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी ने एक मत से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की। ब्लॉक प्रधान संदीप कश्यप ने इस मौके पर सभी विभागों से आए कर्मचारियों को एनपीएस के बारे में बताया। इस मौके पर नाहन खंड महासचिव राजीव ठाकुर, महिला विंग अध्यक्ष प्रीतिका परमार, एचजीटीयू के प्रधान हरदेव ठाकुर, सुनील चौहान, विजय चौहान, गोपाल सिंह, भाग सिंह, अनुज सिंह, शेर सिंह, अमित ठाकुर और विजयपाल सहित विभिन्न विभागों के 40 कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें