नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद पेंशनर एसोसिएशन नाहन इकाई की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष महबूब आलम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। महबूब अली ने कहा कि पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान कई महीनों से लंबित पड़ा है। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करे। इस मौके पर शमशेर ठाकुर, कमलेश पुंडीर, मदन मोहन, राजेंद्र ठाकुर, महीपाल, आशिक अली, रुदुल राम, अशोक विक्रम, सतपाल, कृष्णा सहित अन्य पेेंशनर उपस्थित रहे।