फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लापता व्यक्ति का गोशाला के बरामदे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद थाना क्षेत्र के जोहन गांव में तीन दिन से लापता व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बलदेव दत्त का शव वीरवार को गांव की एक गोशाला के बरामदे में मिला। 31 अगस्त को किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने 2 सितंबर को पच्छाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अगले ही दिन ग्रामीणों को उनका शव गोशाला के बरामदे में मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें