संगड़ाह (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तांदियों गांव में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय हिमराम घास काटने गया हुआ था। जंगल में घास काटते समय अचानक पांव फिसलने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरा। जैसे ही ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिली तो ग्रामीणों ने तुरंत घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घायल को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सरकार से हिमराम के परिवार की आर्थिक मदद की अपील की है। स्थानीय पंचायत की प्रधान लता देवी ने मामले की पुष्टि की है।