फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने बेहतर सेवा के लिए 55 महानुभावों को नवाजा

Fri, 11 Mar 2016 07:34 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में उपायुक्त सिरमौर ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 55 महानुभावों को सम्मानित किया। उपायुक्त बीसी बडालिया ने कहा कि जिला में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर चालू वित्त के दौरान सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 31.36 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के सफल कार्यान्वयन के फलस्वरूप जिला में ड्रॉप आऊट प्रतिशतता में काफी कमी आई है। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़े शिक्षकों का आह्वान किया कि ड्रॉप आऊट प्रतिशतता को शून्य लाने के लिए और सतत प्रयास किए जाने चाहिए ताकि जिला में कोई भी बच्चा गरीबी अथवा अन्य कारणों से शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रह सके।


उप निदेशक उच्च शिक्षा रमेश चौहान ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे।
सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी मान सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जिला में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


सम्मानित होने वालों में शिक्षा खंड बकरास से कंवर सिंह राणा, मुंशी राम, शिक्षा खंड ददाहू से रीना जसवाल, सुमन ठाकुर, जसपाल सिंह, कफोटा ब्लॉक से जालम सिंह, खजान सिंह, चतर सिंह, कंवर सिंह, प्रताप सिंह, चतर सिंह द्वितीय, नारग ब्लॉक से कृष्णा देवी, लेखराज, पांवटा साहिब ब्लॉक से शिवराम शर्मा, सलिंद्र सिंह, कर्म सिंह, राजगढ़ ब्लॉक से जोगिंद्र सिंह, बलदेव सिंह, अजीतपाल, नरेश शर्मा, सराहां ब्लॉक से नेत्र सिंह, इंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, शिवानी, इंद्र सिंह द्वितीय, गागल शिकोर से पूरी एसएमसी, सतौन ब्लॉक से सुरेंद्र चौहान, बीना तोमर, सुरला ब्लॉक से लक्ष्मी सिंह, ब्लू स्टार कंपनी कालाअंब, सुमन अरोड़ा, रामकुमार, इंदुबाला, बलिंद्र सिंह, माजरा ब्लॉक से नारायण सिंह, पन्नी लाल शर्मा, नाहन ब्लॉक से लता ठाकुर, रेवानंद, अशोक विक्रम, सीता राम, ऊषा रानी, दलीप चंद, राजेश चौहान, सरज्ञान, नौहराधार ब्लॉक से हिरा सिंह, धर्मपाल, हर देवी, मीरा देवी एवं शिलाई ब्लॉक से जगदीश चंद, बहादुर सिंह, रण सिंह व सुनीता शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें