फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वॉॅलीबाल प्रतियोगिता में ददाहू ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉॅलीबाल प्रतियोगिता में ददाहू ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में आयोजित की जा रही छात्रा वर्ग की अंदर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में वॉॅलीबाल का खिताब ददाहू स्कूल के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में ददाहू ने बेचड़ का बाग को हराकर ट्रॉफी पाई।
कबड्डी प्रतियोगिता में बिरला ने नाहन को पटखनी देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। शुक्रवार को रूक-रूक कर बारिश भी होती रही, जिससे खेल प्रतियोगिता में काफी व्यवधान पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरला स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 17 स्कूलों की 243 छात्राएं हिस्सा ले रहीं हैं। प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें